पंचदिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन - थाईलैंड 2025
-
By Admin
Published - 24 May 2025 538 views
(23 मई से 28 मई 2025, पटाया और बैंकॉक)
बैंकॉक थाईलैंड
धराधाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन, यूनाइटेड गिल्ड फाउंडेशन यूके एवं एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पंचदिवसीय अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन थाईलैंड का आयोजन 23 मई से 28 मई 2025 तक पटाया और बैंकॉक में किया जा रहा है। इसमें भारत सहित श्रीलंका, नेपाल, इंडोनेशिया, थाईलैंड, यूके, जर्मनी आदि देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
इस आयोजन में भारत के 57 विशिष्ट हिंदीसेवी विभूतियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें दक्षिण भारत से 28 एवं उत्तर भारत से 29 लेखक, शिक्षक एवं समाजसेवी शामिल हैं। सभी को हिंदी सेवा हेतु विभिन्न अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्रदान किए जाएंगे, जैसे – अंतरराष्ट्रीय देवनागरी हिंदी सेवा सम्मान, बौद्ध शांति सेवा सम्मान, मानद डॉक्टर उपाधि, यूके गिल्ट क्राउन आदि।
सम्मान प्रदान करने वाले प्रमुख अतिथि:
संत डॉ. सौरभ पाण्डेय, डॉ. सुनील दुबे, डॉ. पूजा शैलेन्द्र निगम, हिज रॉयल मज़ेस्टी किंग महाराजा इंडोनेशिया, डॉ. मोनरुडी सोमार्ट, डॉ. परमिंदर सिंह संपादक पेज 3 न्यूयॉर्क,
फ्र विढेसवचिरामाथी (फ्र आचार्य विचैन)अधिष्ठाता – वाट थाईसिरीराजगीर / वाट थाईवेरुवन महाविहार,
पवन मिश्रा थाईलैंड, डा प्रेम प्रकाश,रत्नाकर त्रिपाठी,कीर्तन त्रिपाठी, डा अभिषेक आदि।
सम्बंधित खबरें
-
*शिक्षा, समाज सेवा एवं मानवता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए विश्वभर के सम्मानित व्यक्तित्वों
-
(23 मई से 28 मई 2025, पटाया और बैंकॉक)बैंकॉक थाईलैंड धराधाम इंटरनेशनल, देवनागरी उत्थान फाउंडेशन
-
रक्षा मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। विज्ञप्ति के मुताबिक, केरल के 68वें स्थापना दिवस स
-
नयी दिल्ली । स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह के दौरान विदेशी निवेशकों क