जायसवाल समाज गाजीपुर ने आतंकी हमले को लेकर निकाला कैंडल मार्च
-
By Admin
Published - 28 April 2025 9 views
स्वतंत्र पत्रकार विजन
शशिकान्त जायसवाल
गाजीपुर। जायसवाल सववर्गीय महासभा गाजीपुर ने कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या के विरोध में आज रविवार शाम कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। जायसवाल समाज ने दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए आतंक के खिलाफ देशव्यापी एकजुटता का संदेश दिया। कैंडल मार्च का नेतृत्व जायसवाल समाज गाजीपुर नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल व जायसवाल सववर्गीय महासभा गाजीपुर जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल के नेतृत्व में शांति कैंडल मार्च शहर के महुआबाग से प्रारंभ होकर आमघाट गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जायसवाल समाज के लोगों ने मौन मुद्रा में शामिल हुए। इस कैंडल मार्च में जायसवाल समाज गाजीपुर नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पाकिस्तान को उसकी ही भाषा में करारा जवाब दिया जाए। उन्होंने कहा कि विपक्ष संकट की इस घड़ी में पूरी तरह सरकार के साथ है, लेकिन केवल बयानबाज़ी से काम नहीं चलेगा, ठोस कार्रवाई जरूरी है।
इस शांति कैंडल मार्च में शामिल जायसवाल सववर्गीय महासभा गाजीपुर जिलाध्यक्ष अनिल जायसवाल, गाजीपुर जायसवाल नगर अध्यक्ष आनंद जायसवाल, सत्यदेव जायसवाल त्रिलोकी नाथ जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, दुर्गा प्रसाद जायसवाल, गिरधारी लाल जायसवाल, संजय जयसवाल,पप्पू जायसवाल,मनोज जायसवाल, अजय जायसवाल, अंकित जायसवाल ,उजाला जायसवाल,दीपक जायसवाल, प्रेमकुमार जायसवाल, अरुण जायसवाल, वशिष्ठ जायसवाल आदि लोगों शामील रहे ।
सम्बंधित खबरें
-
सर्वधर्म सद्भाव और मानवता के सेवाभावी पथिक को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानस्वतंत्र पत्रकार विजनस्वय
-
स्वतंत्र पत्रकार विजन शशिकान्त जायसवाल &nb
-
स्वतंत्र पत्रकार विजनस्वयं शाहीनई दिल्ली, शास्त्री नगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर निरोजा ग्रीन इंडिया प
-
स्वतंत्र पत्रकार विजन शशिकान्त जायसवाल गाजीपुर। जायसवाल सववर्गीय महासभा गाजीपुर ने कश्मीर
-
स्वतंत्र पत्रकार विजन शशिकान्त जायसवाल गाजीपुर । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गाजीपुर ने ज