मानवता, सद्भाव और शांति के अग्रदूत डॉ. सौरभ पाण्डेय राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित
-
By Admin
Published - 29 April 2025 13 views
सर्वधर्म सद्भाव और मानवता के सेवाभावी पथिक को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान
स्वतंत्र पत्रकार विजन
स्वयं शाही
गोरखपुर
सर्वधर्म सद्भाव, मानवता और वैश्विक शांति के अद्वितीय वाहक सौहार्द शिरोमणि संत डॉ. सौरभ पाण्डेय को राजधानी दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में 'भारत सेवा सम्मान' से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें नीरजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन द्वारा उनके उल्लेखनीय आध्यात्मिक, सामाजिक और अंतरधार्मिक समरसता के कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
डा. सौरभ पाण्डेय "धरा धाम सर्वधर्म सद्भाव विश्व पीठ" के संस्थापक हैं और ऐसे विरले आध्यात्मिक व्यक्तित्व हैं, जो धर्म की दीवारों को तोड़कर मानवता की सेतु निर्माण में निरंतर लगे हैं। उन्होंने सदैव सभी धर्मों के मध्य सहयोग, संवाद और प्रेम को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ख्यात समाजसेविका शीतल भारद्वाज ने उपस्थिति दर्ज कराई। आध्यात्मिक अतिथि के रूप में वर्ल्ड बुद्धिस्ट पीस फाउंडेशन, नेपाल के अध्यक्ष एवं नेपाल सरकार के खेल मंत्रालय के सलाहकार लामाध्यक्ष रिपोछे पधारे। समाजसेवी आदित्य पुनिया, डा सच्चितानंद शांडिल्य, ई, धनंजय पाण्डेय, उत्कर्ष त्रिपाठी, डा नदीम, पी यन पाण्डेय,भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन और आयोजन नीरजा ग्रीन इंडिया परिवार फाउंडेशन के संस्थापक डा. नीरज गुप्ता द्वारा किया गया, जिन्होंने देश भर से आए हुए विशिष्ट जनों को एक मंच पर जोड़ते हुए मानव सेवा के महत्व को रेखांकित किया।
सम्मान प्राप्ति के उपरांत डा. सौरभ पाण्डेय ने कहा कि, "यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि उस विचार का है जो धर्म को जोड़ता है, तोड़ता नहीं। यह सेवा पथ निरंतर मानवता की भलाई के लिए समर्पित रहेगा।"
सम्बंधित खबरें
-
सर्वधर्म सद्भाव और मानवता के सेवाभावी पथिक को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानस्वतंत्र पत्रकार विजनस्वय
-
स्वतंत्र पत्रकार विजन शशिकान्त जायसवाल &nb
-
स्वतंत्र पत्रकार विजनस्वयं शाहीनई दिल्ली, शास्त्री नगर स्थित कार्यक्रम स्थल पर निरोजा ग्रीन इंडिया प
-
स्वतंत्र पत्रकार विजन शशिकान्त जायसवाल गाजीपुर। जायसवाल सववर्गीय महासभा गाजीपुर ने कश्मीर
-
स्वतंत्र पत्रकार विजन शशिकान्त जायसवाल गाजीपुर । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गाजीपुर ने ज